विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जसीडीह और बैद्यनाथधाम स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, रेल यात्रियों को मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:00 AM (IST)

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जसीडीह और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. उपायुक्त ने रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की।

  2. जसीडीह और बैद्यनाथधाम स्टेशनों का होगा जीर्णोद्धार व विस्तार।

  3. अतिक्रमण हटाकर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, देवघर। जसीडीह, देवघर और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशनों पर विधि व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और यात्री सुविधाओं के व्यापक विस्तार से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जसीडीह स्टेशन के विस्तार और उच्च स्तरीय यात्री सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले कार्यों के साथ ही रोहिणी स्टेशन शुभारंभ कार्यक्रम और बैद्यनाथधाम स्टेशन के जीर्णोद्धार व विस्तार को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

उपायुक्त ने कहा कि बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

रेलवे स्टेशन के आसपास यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को ले विशेष निर्देश

स्टेशनों के बाहर और आसपास होने वाले जाम तथा अवैध अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशनों के पहुंच मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसरों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस गश्त को और सुदृढ़ किया जाए।

deoghar news

साथ ही सुव्यवस्थित पार्किंग के अलावा ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के आवागमन हेतु यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का निर्देश ट्रैफिक डीएसपी को दिया, ताकि यात्रियों को रेलवे स्टेशन आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान बैठक में उपरोक्त के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण, जसीडीह स्टेशन मास्टर शंकर शैलेश, देवघर स्टेशन मास्टर दिनकर कुमार झा, बैद्यनाथधाम स्टेशन मास्टर माधव चंद्र झा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- जसीडीह बाईपास लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें, देवघर में रेलवे का बड़ा तोहफा; संथाल में आगे क्या-क्या बदलेगा