भाजपा सरकार को दलितों की ¨चता नहीं: बाबूलाल
संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : झाविमो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2019
संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : झाविमो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2019 में ऐसी सरकार बनाएं जो आपके हित में कानून बनाए। लोकतंत्र बचाने के लिए वर्तमान रघुवर सरकार को उखाड़ फेंके। स्थानीय स्टेडियम में सोमवार को दलित सम्मेलन में अपनी बात रख रहे हैं। सम्मेलन में सारठ, नाला व जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बाबूलाल ने कहा कि लोभ लालच में पड़कर अगर आने वाले समय में मतदान किया तो फिर 5 साल के लिए पछताना पड़ेगा। वर्तमान समय में लूट और भ्रष्टाचार का जो तांडव मचा है वह आगे भी जारी रहेगा। सरकार ऐसी बनाएं जो मजदूरों, किसानों, नौजवानों और आम जनों के हित का पोषक हो। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी कायम हुआ है दलितों पर अत्याचार होते रहे हैं। उन्होंने बताया 83 फीसद दलित आबादी की आय 5000 से कम है। इतना कम आय से वे अपने परिवार का पोषण शिक्षा आदि कैसे व्यवस्था कर सकते हैं। लेकिन सरकार को दलितों की कोई ¨चता नहीं है। सरकार ने शिक्षा के नाम पर 5000 विद्यालयों को बंद कर दिया। 11 लाख लोगों को राशन कार्ड रद्द कर उन्हें अनाज से वंचित कर दिया। ढाई लाख लोगों को पेंशन योजना के लाभ से दूर कर दिया। पारा शिक्षकों, मनरेगा कर्मियों और राजस्व कर्मचारियों की मांग पर विचार करने के बजाय सरकार कान में तेल डालकर सोई हुई है। इस सरकार से आम लोगों का भला नहीं हो। ऐसी सरकार को सूबे की जनता उखाड़ फेंकेगी।
केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार ने देश की जनता का पैसा लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अव्वल दर्जे का झूठा करार दिया। केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा, जिला अध्यक्ष नागेश्वर ¨सह, परमेश्वर दास, सत्य नारायण दास, चन्द्रशेखर रजक, पूरन ¨सह, कार्तिक रजक वह अन्य लोगों ने किया। अध्यक्षता संतोष दास ने की, संचालन प्रसादी दास ने किया। सतीश कुमार ग्रुप ने रंगारंग रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।