देश की अखंडता के लिए भाजपा व मोदी खतरा
देवघर : देवघर महाविद्यालय में रविवार को आयोजित झाविमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के लोक सभा स्तरी
देवघर : देवघर महाविद्यालय में रविवार को आयोजित झाविमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के लोक सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा व नरेंद्र मोदी दोनों ही देश की अखंडता व एकता के लिए खतरा हैं।
आज जिस तरह से देश में दंगे का माहौल हो गया है इससे किसी भी पर्व के दौरान उन्हें रात भर नींद नहीं आती है। पूरी रात जागकर अपने लोगों से बात करते हैं कि स्थिति संभाल कर रखें। अखंडता व एकता रहेगी तभी देश मजबूत रहेगा। क्योंकि किसी भी घर की तरक्की तभी संभव है, जब घर में झगड़ा नहीं हो। देश व राज्य के साथ भी यही बात लागू होती है। भाजपा ने समाज में नफरत की दीवार इस कदर खड़ी कर दी है कि कब माहौल खराब हो जाए कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अब समय आ गया है कि नफरत पैदा करने वाली ताकतों को उखाड़ फेंका जाए। आज देश के जो हालात हैं उसे बदलना होगा। समाज में सौहार्द, संविधान व लोकतंत्र बचाने की ¨चता करनी होगी और यह देखना होगा कि कौन पार्टी जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी है। क्योंकि भाजपा का दोहरा चरित्र है। गोवा में कुछ और बिहार में कुछ बोलती है। रावण से भी ज्यादा सिर इनके पास है। भाजपाई बड़े मायावी हैं। प्रधानमंत्री ने जनता को पाई-पाई का हिसाब देने की बात कही थी, लेकिन आज वह राफेल का हिसाब नहीं दे रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि खाते ही नहीं बल्कि खिलाते भी हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक विभाग अपने पास काम करने के लिए नहीं, बल्कि लूटने के लिए रखा। जनता की ताकत मिली तो देश व प्रदेश में फिर से अमन-चैन होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी विपक्षी दलों को चुनाव में एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि देश व प्रदेश में अमन, चैन कायम किया जा सके। इसके लिए कांग्रेस व झामुमो के अलावा सभी विपक्षी दलों से बात हो रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में झाविमो कार्यकर्ता मौजूद थे।