Move to Jagran APP

हाथी उड़ाने के नाम पर रघुवर सरकार ने फूंके 900 करोड़

झारखंड की स्थिति काफी दयनीय है। भाजपा ने प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया है। रघुवर दास की सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं। इसके अलावा किसान को खेतों में पानी नहीं मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 05:31 PM (IST)
हाथी उड़ाने के नाम पर रघुवर सरकार ने फूंके 900 करोड़
हाथी उड़ाने के नाम पर रघुवर सरकार ने फूंके 900 करोड़

(देवघर) : झारखंड की स्थिति काफी दयनीय है। भाजपा ने प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया है। रघुवर दास की सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं। इसके अलावा किसान को खेतों में पानी नहीं मिल रहा है। अगर झाविमो की सरकार बनी तो किसानों के लिए सिचाई की व्यवस्था होगा। यह बातें झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पंचगढि़या मैदान में कहीं।

loksabha election banner

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ किया। रघुवर सरकार स्कूलों को बंद कराने का काम किया है। गरीब के बच्चों को सरकारी खर्च पर इंजीनियर, चिकित्सक शिक्षक और नर्स बनाया जाएगा। सरकार ने हाथी उड़ाने के नाम पर 900 करोड़ फूंक डाले। सभा को जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष पारस महतो, एसटी मोर्चा के सुशील टुडू, जिला उपाध्यक्ष पूर्व कैप्टन व्यास चौधरी ने भी संबोधित किया।

रघुवर सरकार को झारखंड से कोई लेना देना नहीं : मोहनपुर के हटिया मैदान में सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार ने राज्य का धन हाथी उड़ाने व अपना चेहरा चमकाने मे खर्च कर दिया। रघुवर दास के अड़ियल रवैये से राज्य के जनता परेशान है। उन्हें झारखंड से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए सभी बहालियों मे राज्य के बाहर के लोगों का चयन किया है। मौके पर निर्मला भारती, डॉ. संजय कुमार, विपिन देव, विनोद वर्मा, दिलीप सिंह, अश्विनी मंडल, मणिकांत यादव, हेमंत चौधरी, अरुण यादव, अरुण तांती समेत ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.