यातायात नियमों का पालन करें चालक
संवाद सूत्र, देवघर : जिला परिवहन पदाधिकारी विशाल सागर के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं पीआइ
संवाद सूत्र, देवघर : जिला परिवहन पदाधिकारी विशाल सागर के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं पीआइयू सदस्यों ने बुधवार को परिवहन कार्यालय एवं कचहरी रोड में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों की हेलमेट, वाहन के कागजात आदि की जांच की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहन चालकों की काउंसि¨लग भी की गई। चालकों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेवारी है। सभी को चाहिए कि सड़कों पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें एवं तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाएं। इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी वाहन चलाने दें।
कहा गया कि सड़कों के किनारे कभी भी यत्र-तत्र वाहन पड़ाव नहीं होना चाहिए। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने चिन्हित वाहन पड़ाव में ही वाहन लगाने की बात कही। मौके पर यातायात पुलिस कर्मी, प्रधान सहायक, आइटी मैनेजर रवीश कुमार आदि थे।