देवघर के जिला परिषद उपाध्यक्ष के खिलाफ अपहरण व यौन शोषण का मामला दर्ज Deoghar News
पीडि़ता की मां ने कहा है कि 15 दिन पहले संतोष पासवान अपने अंगरक्षक विजय पासवान व अन्य लोगों के साथ पीडि़ता के घर पर आए और उनकी पुत्री को जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग निकले।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 06:39 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:39 AM (IST)
जसीडीह (देवघर), जेएनएन। देवघर जिला परिषद के उपाध्यक्ष संतोष पासवान पर जसीडीह थाने में विवाहिता का अपहरण कर यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीडि़ता की मां ने कहा है कि वह बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 15 दिन पहले संतोष पासवान अपने अंगरक्षक विजय पासवान व अन्य लोगों के साथ पीडि़ता के घर पर आए और उनकी पुत्री को जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग निकले।
बीते 20 अगस्त को पीडि़ता की मां ने जब उपाध्यक्ष के घर आकर बेटी को छोडऩे की बात कही, तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़ता की मां ने आरोप लगाया है कि उपाध्यक्ष ने उनकी बेटी को घर में रखकर यौन शोषण किया है। वहीं आरोपित ने पीडि़ता के परिजन को पुलिस से शिकायत करने पर जान मारने की धमकी दी। घटना को लेकर पीडि़ता के परिजन काफी डरे सहमे हैं। पीडि़ता की मां की लिखित शिकायत के बाद जसीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें