Move to Jagran APP

कुल्हाड़ी से मारकर एक व्यक्ति की हत्या

संवाद सहयोगी देवीपुर देवीपुर थाना क्षेत्र के दरंगा निवासी 50 वर्षीय बासकी मंडल की हत्या कुल्

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 11:03 PM (IST)
कुल्हाड़ी से मारकर एक व्यक्ति की हत्या
कुल्हाड़ी से मारकर एक व्यक्ति की हत्या

संवाद सहयोगी, देवीपुर : देवीपुर थाना क्षेत्र के दरंगा निवासी 50 वर्षीय बासकी मंडल की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर कर दी गई है। घटना रविवार रात को अंजाम दी गई। जब वह घर के बाहर सोये थे। इसी दौरान छह से सात की संख्या में आए अपराधियों ने कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इधर जख्मी मंदोदरी देवी को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आरोपित घटना को अंजाम देने के दौरान घर में रखा जेवरात व नकदी भी ले गए। सोमवार सुबह घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई जबकि उनका पति बाहर सोने चला गया। इसी बीच पहुंचे आरोपित ने कुल्हाड़ी से उनके पति पर हमला कर दिया। जब वह इसका विरोध करने लगी तो उसके सिर पर वार कर दिया गया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसका कहना है कि घटना को अंजाम देने पहुंचे दो व्यक्तियों की उसने पहचान कर ली है। जिसमें एक दासो मंडल है जबकि दूसरा महाचंद मंडल है। दोनों थाना क्षेत्र के कमरसाली गांव के रहने वाले है। अन्य लोगों को वह नाम से नहीं पहचानती है लेकिन सामने आने पर उन सभी को पहचान लेगी। मृतक की पत्नी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके छोटे पुत्र तेजनारायण मंडल की शादी कमरसाली गांव निवासी कार्तिक मंडल की पुत्री से तय हुई थी। इसका दासो मंडल और महाचंद मंडल ने विरोध किया था। विरोध के पीछे कार्तिक मंडल व उनके रिश्तेदार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दासो मंडल सहित अन्य उसके अन्य रिश्तेदारों ने बासकी मंडल को बेटे की शादी करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.