Move to Jagran APP

आज सत्संग आश्रम आएंगे असम के मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, देवघर : असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शनिवार को देवघर आ रहे हैं। य

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:19 PM (IST)
आज सत्संग आश्रम आएंगे असम के मुख्यमंत्री
आज सत्संग आश्रम आएंगे असम के मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, देवघर : असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शनिवार को देवघर आ रहे हैं। यहां तकरीबन दो घंटे का उनका कार्यक्रम है। उनका अधिकांश समय श्रीश्री अनुकूलचंद्र ठाकुर के सत्संग आश्रम में बीतेगा। उनके आगमन को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को आश्रम का भ्रमण कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारी एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री विशेष विमान से दुमका एयरपोर्ट पर उतरेंगे और सड़क मार्ग से देवघर परिसदन आएंगे। सुरक्षा के ख्याल से सभी पदाधिकारियों को ताकीद कर दिया गया है। दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। डीसी के निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी पी बारला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विकास चंद्र श्रीवास्तव, डीपीआरओ रवि कुमार भी थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.