अग्रसेन महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प
संवाद सहयोगी मधुपुर (देवघर) मारवाड़ी समाज के कुल प्रवर्तक अग्र शिरोमणि महाराज अग्रसेन क
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : मारवाड़ी समाज के कुल प्रवर्तक अग्र शिरोमणि महाराज अग्रसेन की 5144वीं जयंती मारवाड़ी पंचायत द्वारा शनिवार को मनाई गई।
मौके पर शहर के हटिया चौक व अग्रसेन भवन धर्मशाला प्रांगण स्थित अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर मारवाड़ी जिला सम्मेलन के अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद गुटगुटिया, मारवाड़ी पंचायत अध्यक्ष पवन डालमिया, सचिव कन्हैया लाल कन्नू, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष अभिषेक गुटगुटिया ने माल्यार्पण किया। लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई। लोगों ने अग्रसेन महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अग्रसेन, राजा बल्लभ सेन के सबसे बड़े पुत्र थे। इनका जन्म द्वापर युग के अंतिम चरण में हुआ था। जिस वक्त रामराज था। राजा प्रजा के हित में कार्य करते थे। देश के सेवक होते थे। यही सब सिद्धांत राजा अग्रसेन के भी थे। इसके कारण वह इतिहास में अमर हुए। इनकी नगरी का नाम प्रतापनगर था। बाद में उन्होंने अग्रोहा नामक नगरी बसाई थी। उन्हें मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों से भी गहरा लगाव था। जिस कारण उन्होंने यज्ञों में पशु की आहुति को गलत करार दिया और क्षत्रिय धर्म त्याग कर वैश्य धर्म की स्थापना की। इस प्रकार वह अग्रवाल समाज के जन्मदाता बने। इन्होंने महाभारत युग में पांडवों के पक्ष में युद्ध किया था।