राष्टहित में काम करें भामसं के समर्थक
चितरा (देवघर) : : स्थानीय बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को संताल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ क
चितरा (देवघर) : : स्थानीय बहुउद्देशीय भवन में सोमवार को संताल परगना कोलियरी कर्मचारी संघ का 28 वां वार्षिक अधिवेशन हुआ। इस दौरान महामंत्री अंगद उपाध्याय द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष कृष्णा ¨सह ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। मौके पर महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष बीके राय ने संगठन की मजबूती की बात कही। वहीं कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने राष्ट्र हित में संघ के समर्थकों को दिन रात एक करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार और प्रबंधन जब मजदूर हित के विपरीत काम करते हैं तो संघ के लोग एकजुट होकर उसका जमकर विरोध करें, जिससे लोगों को न्याय मिल सके। उन्होंने माना कि भामसं एक गैर राजनीतिक संगठन है और अपने संघर्षों के बदौलत पूरे विश्व में चर्चा बंटोरते रहा है। भामस प्रदेश अध्यक्ष रामानंद त्रिपाठी ने कहा कि उनका संगठन देशहित ,उद्योग हित और मजदूर हित की बात करता है। वही महामंत्री ¨बदेश्वरी प्रसाद ने भामस के इतिहास पर चर्चा की। संगठन मंत्री पारसनाथ ओझा ने कहा कि त्याग तपस्या और बलिदान रीति और नीति पर चलकर ही भामसं पूरे देश में मजदूर संगठनों में अग्रणी बना हुआ है। आह्वान करते हैं कि भामसं की नीति पर सभी चलते रहें। प्रभारी तापस घोष, रविकांत ¨सह, रमन चौधरी, द्रोण ¨सह, राजकिशोर मिश्र, जलेश्वर मरांडी, गोपाल कृष्ण ने विचार व्यक्त किया। वही जिला सचिव अमित आनंद द्वारा फिर से वैभव हो दुनिया में जय हो ¨हदुस्तान की गीत गाकर सबों का जोश बढ़ाया। मौके पर अजय राय, ¨सधु ¨सह, सुबोध महतो, संदीप ¨सह, रामकिशोर प्रसाद ¨सह, रामानुज राय समेत बड़ी संख्या में भामसं समर्थक मौजूद थे ।