संतुलन बिगड़ने से पलटा ऑटो, तीन घायल
संवाद सूत्र सारवां देवघर-सारठ मुख्य पथ घोरपरास जंगल के समीप ऑटो पलटने से एक महिला सि
संवाद सूत्र, सारवां: देवघर-सारठ मुख्य पथ घोरपरास जंगल के समीप ऑटो पलटने से एक महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी मिलते ही सारवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ऑटो को जब्त कर लिया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर उनकी छुट्टी कर दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो देवघर से पैसेंजर लेकर सारवां जा रही थी। जाने के क्रम में घोरपरास जंगल के निकट संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई। घायल में थाना क्षेत्र के चंदना गांव निवासी नेपाल प्रसाद राय,मोहडार टोला की बसंती देवी, सिंहरायडीह निवासी रोहित रवानी हैं। घायलों का कहना था कि सड़क पर ठोकर होने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया। और वह ठोकर में इतने जोर से उछला कि वह पलट गया। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सवारी बाल-बाल बच गए।