Move to Jagran APP

ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, दो घायल

देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर त्रीनगर के पास शुक्रवार को ऑटो पलट जाने से एक व्यक्ति

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 01:25 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 01:25 AM (IST)
ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, दो घायल
ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, दो घायल

देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर त्रीनगर के पास शुक्रवार को ऑटो पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक 55 वर्षीय असलम शेख मोहनपुर थाना क्षेत्र के निजबगरा गांव का रहने वाला है। उसकी देवघर मंदिर मोड़ में मांस की दुकान है। वह अपने भाई मो. जैनुल के साथ ऑटो से गांव से देवघर की ओर आ रहा था। ऑटो में बकरा लदा हुआ था। गाड़ी गांव के युवक उगरू यादव चला रहा था। गाड़ी की गति अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.