बाइक के धक्के से महिला की मौत
सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र के ¨डडाकोली पंचायत के लक्ष्मणडीह गांव निवासी 65 वर्षीय फुलिया देव
सारठ (देवघर) : थाना क्षेत्र के ¨डडाकोली पंचायत के लक्ष्मणडीह गांव निवासी 65 वर्षीय फुलिया देवी की सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गई। बताया गया कि महिला मोटरसाइकिल से धक्का लग जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक महिला के पुत्र दिनेश्वर मंडल ने बताया कि उनकी मां मंगलवार को गांव की एक महिला के साथ पेंशन का पैसा उठाने सारठ सीएसपी गई थी। वहां से लौटने के क्रम में सारठ-चितरा मुख्य पथ पर ओझाडीह गंडा पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद वह वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर सारठ थाना के एसआइ मनोज कुमार, एएसआइ सीएस मंडल ने सीएचसी पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने
शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि ¨डडाकाली पंचायत का सीएसपी अवैध रूप से सारठ बाजार में चलाया जा रहा है। अगर सीएसपी पंचायत में रहता तो आज महिला की इस तरह मौत नहीं होती। पुलिस द्वारा थाना में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।