प्लास्टिक पार्क के निर्माण में लाएं तेजी
देवीपुर में बन रहे प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण गुरुवार को जियाडा रांची के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने की।
देवीपुर : देवीपुर में बन रहे प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण गुरुवार को जियाडा रांची के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे चारदिवारी निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्देश दिया कि कार्य की गति को बढ़ाया जाए और इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो। इस दौरान निर्माण कार्य करा रही कंपनी श्रीराम त्रिवेणी इंटरप्राइजेज के अभियंता अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि यहां 5.5 किमी लंबा चारदिवारी निर्माण कार्य किया जाना है जिसमें से 3.4 किमी में काम पूरा हो चुका है। कार्यपालक अभियंता ने प्रशासनिक भवन व लैब निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। साथ ही कैंपस के अंदर 2.5 किमी लंबा पीसीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। वहीं यहां बने गोदाम भवन निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ ही दूसरे गोदाम के भवन का निर्माण जल्द दूसरे गोदाम का निर्माण कार्य भी शुरू करने को कहा। इस दौरान कनीय अभियंता पीआर कश्यप, मुन्ना सिंह, अविनाश सिंह, अजय कुमार झा, राजू कुमार पाठक, सौरभ कुमार छोटू, रवि कुमार, निहाल अंसारी, जितेंद्र झा, दिलीप झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।