परीक्षा देने निकली छात्रा का अपहरण
देवघर : देवघर में परीक्षा देने निकाली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। वह सत्संग कॉलेज की
देवघर : देवघर में परीक्षा देने निकाली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। वह सत्संग कॉलेज की छठात्रा थी। इस संबंध में उसके परिजनों ने नगर थाने में गलत नीयत उसका अगवा कर लिए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है।
दर्ज प्राथमिकी में छात्रा के पिता ने बताया कि 22 जनवरी को उसकी बेटी परीक्षा देने के लिए सत्संग कॉलेज गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। बाद में थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसी बीच पता चला कि बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी ¨पटू कुमार राउत भी फरार है। वह झौसागढ़ी मोहल्ला में रवि राउत के मकान में भाड़े पर रहता है। पता चला कि वह अपने साथियों राममंदिर रोड निवासी सचिन राउत व कृष्णा गुप्ता के साथ मिलकी उसकी बेटी का अगवा कर लिया है। गुप्त स्थान पर बंद कर रखा है। पीडि़त ने उसकी बेटी से जबरन शादी कर अनैतिक कार्य को करने के बाद हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।