Move to Jagran APP

झारखंड में ड्यूटी से गायब रहने पर 77 पुलिसकर्मी निलंबित

बांग्ला सावन के पहली ही सोमवारी पर लापरवाही बरतना 77 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 08:01 PM (IST)
झारखंड में ड्यूटी से गायब रहने पर 77 पुलिसकर्मी निलंबित
झारखंड में ड्यूटी से गायब रहने पर 77 पुलिसकर्मी निलंबित

जागरण संवाददाता, देवघर। बांग्ला सावन की पहली सोमवारी के मौके पर रूट लाइन और पूजा व्यवस्था में कई जगह अफरा-तफरी का माहौल पाया गया। आरक्षी अधीक्षक नरेन्द्र कुमार ङ्क्षसह ने मेला व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला ओपी, यातायात ओपी, रूट लाइन में तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व आरक्षी अपने पोस्ट से नदारद पाए गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एसपी ने 77 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें 27 पुलिस पदाधिकारी व 50 आरक्षी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ की गई है।

loksabha election banner

इन्हें किया गया निलंबित
निलंबित पुलिस पदाधिकारियों में गिरिडीह जिला बल से 10, बोकारो से 5, रांची से 8 व रामगढ़ से 4 शामिल हैं। वहीं निलंबित किए गए आरक्षियों में जमशेदपुर जिला बल से 15, सरायकेला जिला बल से 8, गिरिडीह जिला बल से 7, पाकुड़ जिला बल से 10 व साहेबगंज जिला बल से 10 शामिल हैं।

पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भारी पड़ी लापरवाही
बांग्ला सावन के पहली ही सोमवारी पर लापरवाही बरतना 77 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। सोमवार को अपेक्षा से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई थी और श्रद्धालुओं को संभालने के लिए लाठी भी बरसानी पड़ी थी। इसके बाद मंगलवार को एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने सख्त निर्णय लेते हुए इन सबको निलंबित करने का आदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि अभी एक माह तक श्रावणी मेला चलेगा। ऐसे में पुलिसकर्मियों की छोटी सी भी लापरवाही विधि-व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

निलंबित पुलिस पदाधिकारी

गिरिडीह जिला बल
एसआइ दाले उरांव
एसआइ राधेश्याम झा
एसआइ रामलाल उरांव
एसआइ मिसिर उरांव
एएसआइ सुजीत कुमार मिश्रा
एएसआइ जितेंद्र राम
एएसआइ रामाकांत ङ्क्षसह
एएसआइ इंद्रदेव प्रसाद ङ्क्षसह
एएसआइ मनकुमार राम
एएसआइ विजय कुमार

रांची जिला बल

एसआइ गांधी भगत
एसआइ कृष्णा ङ्क्षसह
एसआइ सत्येन्द्र प्रसाद ङ्क्षसह
एएसआइ रविशंकर मिश्रा
एएसआइ वृजबिहारी कुंवर
एएसआइ राजेंद्र प्रसाद यादव
एएसआइ राकेश कुमार ङ्क्षसह
एएसआइ रामप्रसाद जयसवाल

बोकारो जिलाबल

एएसआइ कैलाश प्रसाद सिंह
एएसआइ श्याम बिहारी मांझी
एएसआइ राघवेन्द्र
एएसआइ सुरेश राम
एएसआइ रामभरोसा सिंह

रामगढ़ जिलाबल

एएसआइ राजकेश्वर सिंह
एएसआइ नागेन्द्र प्रसाद यादव
एएसआइ पूरण सिंह
एएसआइ धर्मदेव सिंह

हवलदार व आरक्षी

सरायकेला खरसावां जिला बल
आरक्षी सुग्गा लाल सिंह, गुप्तेश्वर यादव, नारायण प्रसाद साह, अरुण कुमार सिन्हा, बमबम यादव, श्रीधर प्रसाद यादव, राजू कुमार, एतवार अहिर

पलामू जिला बल
हवलदार मतियस कुल्ला, तारकेश्वर मांझी, पवन कुमार, रामदेव मंडल, मिथलेश कुमार राय, कमलाकांत महतो,
आरक्षी शहनवाज खां, आदित्य ङ्क्षसह, राकेश कुमार ङ्क्षसह।

जमशेदपुर जिला बल
हवलदार गोमस्त मरांडी, रामेश्वर यादव, प्रभूदयाल साह, किरण हांसदा, पप्पू कुमार।
आरक्षी मेघनाथ टुडू, पंकज कुमार पासवान, योगेश्वर उरांव, बलराम गोप, जितेन्द्र कुमार, संतोष लाल टुडू, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, मोहम्मद जाहिर।

साहेबगंज जिला बल
हवलदार रवींद्र प्रसाद, श्यामसुंदर राम, रामाशीष यादव, रामनाथ ङ्क्षसह।
आरक्षी वाल्मिकी कुमार, राकेश कुमार, राजाराम सिंह, सुखराम हजाम, पुलिस सोरेन, वीरेंद्र नाथ भोक्ता।

गिरिडीह जिला बल
हवलदार खिरोधर प्रसाद, कर्मदेव साव, किशुन मिस्त्री।
आरक्षी दामोदर प्रसाद मेहता, विकास कुमार, जयमंगल खडिय़ा, गंगाधर महतो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.