Move to Jagran APP

लॉक डाउन में फंसी 60 लड़कियों को मिला खाद्य सामग्री

राहत सामग्री मिलने से लोग काफी खुश हैं। राशन वितरण करने में हेमंत नारायण सिंह कन्हैया लाल कन्नू अंकित कलबलिया पिटू चौधरी अंकित लच्छीरामका अमर चौधरी राजेश राम पप्पू चौधरी रवि अग्रवाल वार्ड पार्षद विशंभर मिश्रा विवेक बथवाल गोपाल बथवाल राशिद खान जुटे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 05:02 PM (IST)
लॉक डाउन में फंसी 60 लड़कियों को मिला खाद्य सामग्री
लॉक डाउन में फंसी 60 लड़कियों को मिला खाद्य सामग्री

1100 परिवारों को राशन उपलब्ध करा चुकी समिति

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर): कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ गरीब व असहाय लोगों के घरों का चूल्हा ठंडा नहीं पड़े यह भी चुनौती बनी हुई है। चुनौती से निपटने के लिए न केवल अनुमंडल प्रशासन बल्कि सामाजिक संगठन के साथ आम लोग भी खड़े हैं।

गैर सरकारी स्तर पर गठित राहत सामग्री वितरण समिति, मधुपुर की ओर से कुछ ऐसा ही किया जा रहा है। जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण जारी है। समिति के सदस्य युद्ध स्तर पर भूख से परेशान लोगों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। रविवार को मां भवानी कंपनी में कार्यरत लगभग 60 लड़कियों के बीच राशन का वितरण किया गया। यह सभी लड़कियां लॉक डाउन के कारण अपने घर नहीं जा सकी। उनके पास खाने के लिए राशन नहीं था। सभी लड़कियां सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, रांची, जमशेदपुर, चाईबासा सहित अन्य जगहों की हैं। राशन सामग्री मिलने के बाद लड़कियों ने समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार अभी तक शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 1100 परिवारों तक राशन पहुंचाने का काम किया जा चुका है। एक परिवार में पांच लोगों का राशन दिया जा रहा है। जिसमें चावल, आटा, दाल, नमक, सत्तू, बिस्कुट, साबुन, आलू, चूड़ा, गुड, सरसों तेल, मूढ़ी आदि शामिल है। बता दें कि शहर के अग्रसेन भवन में फूड ग्रीन बैंक बनाया गया है। राहत सामग्री मिलने से लोग काफी खुश हैं। राशन वितरण करने में हेमंत नारायण सिंह, कन्हैया लाल कन्नू, अंकित कलबलिया, पिटू चौधरी, अंकित लच्छीरामका, अमर चौधरी राजेश राम, पप्पू चौधरी, रवि अग्रवाल, वार्ड पार्षद विशंभर मिश्रा, विवेक बथवाल, गोपाल बथवाल, राशिद खान जुटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.