Move to Jagran APP

मध्याह्न भोजन के लिए 5.55 करोड़ आवंटित

देवघर : मध्याह्न भोजन के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है, लेकिन उन विद्यालयों को राशि

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Mar 2018 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 06:15 PM (IST)
मध्याह्न भोजन के लिए 5.55 करोड़ आवंटित
मध्याह्न भोजन के लिए 5.55 करोड़ आवंटित

देवघर : मध्याह्न भोजन के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है, लेकिन उन विद्यालयों को राशि आवंटित नहीं की जाएगी, जहां एक लाख से अधिक राशि अभी पड़ी हुई है।

prime article banner

इस बाबत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से प्रस्ताव मांगा गया है, प्रस्ताव मिलते ही राशि आवंटित कर दी जाएगी। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के सुचारू संचालन केन्द्र से 2.23 करोड़ तथा राज्य से 3.32 करोड़ कुल 5.55 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है। ऐसे में अब राशि में अभाव में मध्याह्न भोजन बंद होने संबंधित शिकायत विद्यालयों से नहीं मिलेगी। यहीं नहीं आने वाले दिनों में विद्यालयों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत राशि का आवंटन किया जाएगा। इससे राज्य कार्यालय द्वारा ही विद्यालयों के आवंटित राशि व खर्च होने वाली राशि पर नजर रखी जाएगी। उधर मानदेय के लिए परेशान रसोइया की भी परेशानी कम होने वाली है। रसोइया के मानदेय के मद में 1.82 करोड़ राशि का आवंटन हुआ है। इसमें 1.27 करोड़ राज्य द्वारा भेजा गया है। 4242 रसोइया में 2680 को मिलता मानदेय देवघर जिले में रसोइया के लिए आवंटित राशि व भुगतान का तरीका मजेदार है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में 4242 रसोइया कार्यरत है लेकिन 2680 रसोइया को ही मानदेय का आवंटन किया जाता है। इसी राशि में सभी 4242 रसोइया को बांटकर मानदेय दिया जाता है। मासिक मानदेय प्रति रसोइया 1500 निर्धारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.