सेंट्रल जेल में लगाए जाएंगे 42 अतिरिक्त कैमरे
देवघर मंडल कारा को सेंट्रल जेल का दर्जा मिलने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसको लेकर जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।
देवघर : देवघर मंडल कारा को सेंट्रल जेल का दर्जा मिलने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसको लेकर जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। सेंट्रल जेल में जल्द ही 42 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फिलहाल 14 में से 11 सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा को तमाम उपाय किए गए हैं। यहां जिला बल का 1-5 जवान की प्रतिनियुक्त की गई है। वहीं 20 होमगार्ड जवान तैनात हैं। इसमें 10 सशस्त्र बल और 10 लाठी बल शामिल हैं। जबकि कक्षपाल की संख्या 9 है। यहां भूतपूर्व सैनिकों की संख्या 15 है। इसके अलावा जेल प्रशासन वहीं अब जेल में मुलाकाती के लिए आने वाले लोगों को भी सुरक्षा घेरे से होकर गुजरना पड़ेगा। मुलाकाती की जांच जिला बल और जेल प्रशासन की ओर से बारी-बारी की जाती है। मुख्य द्वार से प्रवेश करने के बाद सबसे पहले मुलाकाती और उसके साथ लाए जाने वाले सामान की जांच की जाती है। इसके बाद मुलाकाती सेंटर के पास भी जांच की जाती है। जिसे टू टाइप फिक्सिग कहा जाता है। हालांकि सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। हाल ही में जिला अपर समाहर्ता चंद्र भूषण सिंह व एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई थी।
----- वर्जन :::::::: जेल की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है। जल्द ही अतिरिक्त 42 कैमरे लगाए जाएंगे। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि सेंट्रल जेल में जवानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
कुमार चंद्रशेखर, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल