अधिवक्ता संघ के चुनाव को 22 ने भरे पर्चे
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : तीन नवंबर को होने वाले अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांक
संवाद सहयोगी, मधुपुर (देवघर) : तीन नवंबर को होने वाले अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव में नामांकन के अंतिम बुधवार को 22 सदस्यों ने नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी सतीश चंद्र मंडल, बमबम तिवारी, रामविलास कुमार व सहयोगी नागेश्वर भैया के समक्ष दाखिल किया।
अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष डोमन प्रसाद यादव, मुरारी प्रसाद ¨सह, गुलजादी व सुनील कुमार शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदेश्वरी प्रसाद शाही व कौशल किशोर दुबे चुनावी मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए निवर्तमान महासचिव श्याम सुंदर भैया, प्रमोद कुमार राय, दया शंकर रवानी व जमील अनवर चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद के लिए जितेंद्र कुमार व संजय कुमार ¨सह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए अनिल कुमार ¨सह,कोषाध्यक्ष के लिए धनंजय प्रसाद शाही,सह-कोषाध्यक्ष शकील अहमद व अवधेश कुमार ठाकुर और कार्यकारिणी सदस्य के लिए उमेश प्रसाद ¨सह, उमेश प्रसाद शाही, परवेज मो.जिलानी, समरेश कुमार ¨सह, प्रमोद चौधरी, विजय कुमार व संजय कुमार बारी ने पर्चा दाखिल किया है।
अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार ने पहले ही नामांकन दाखिल किया गया था। इस तरह 23 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवार ने ही पर्चा भरा है। प्रपत्रों की संवीक्षा 25 अक्टूबर को की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 26 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक का है।