Move to Jagran APP

चार थाना क्षेत्र से 18 साइबर आरोपित गिरफ्तार

देवघर साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। जिले के मारगोमुंडा करौं

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 07:20 PM (IST)
चार थाना क्षेत्र से 18 साइबर आरोपित गिरफ्तार
चार थाना क्षेत्र से 18 साइबर आरोपित गिरफ्तार

देवघर : साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। जिले के मारगोमुंडा, करौं, सारठ व पथरौल थाना क्षेत्र के शनिवार की रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर 18 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 55 हजार नकद, 28 मोबाइल, 51 सीम, 11 पासबुक, 16 एटीएम, तीन मोटरसाइकिल, एक चेकबुक बरामद किया है। पुलिस को इन साइबर आरोपितों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी कर 18 युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए साइबर आरोपितों में मारगोमुंडा बाजार निवासी प्रदुम कुमार मंडल, मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड़ गांव निवासी जगत कुमार मंडल, टिकल मंडल, बीरेंद्र कुमार मंडल के रहनेवाले हैं। इनमें से जगत व टिकल सगे भाई हैं। वहीं करौं थाना क्षेत्र के गोविदपुर गांव निवासी मिथलेश कुमार रवानी, चंदन कुमार यादव, बबलू कुमार, अरविद दास, छोटेलाल दास, पप्पू कुमार दास व बसंत कुमार दास शामिल हैं। इनमें से अरविद दास व छोटेलाल दास सगे भाई हैं। वहीं इसी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के पिछड़ीबांध डुमरिया गांव निवासी बबलू कुमार दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जबकि पथरौल थाना क्षेत्र के भैरो गांव निवासी अनिल दास, कपिलदेव दास, दिलीप दास, सुमन दास भी साइबर मामले में पकड़े गए हैं। वहीं एक अन्य आरोपित उमेश मंडल गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पिडरिया गांव का रहनेवाला है। छापेमारी दल का नेतृत्व प्रशिक्षु एसपी कपिल चौधरी व डीएसपी मंडल सिंह जमूदा कर रहे थे। टीम में साइबर थाना के प्रभारी कलीम अंसारी, पुलिस निरीक्षक संगीता कुमार, मारगोमुंडा, करौं, सारठ व पथरौल के थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.