मुंडन कराने आए 15 श्रद्धालु फूड पॉइजनिग का शिकार, भर्ती
देवघर बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिडरो गांव से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मुंडन संस्कार कराने आए श्रद्धालु फूड पॉइजनिग का शिकार हो गए। 15 श्रद्धालुओं को लगातार उल्टी की शिकायत होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया।
जागरण संवाददाता, देवघर : बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिडरो गांव से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मुंडन संस्कार कराने आए श्रद्धालु फूड पॉइजनिग का शिकार हो गए। 15 श्रद्धालुओं को लगातार उल्टी की शिकायत होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद पॉइजनिग का शिकार श्रद्धालुओं को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। शिकार होने वालों में अधिकांश महिलाएं व बच्चे शामिल है। हालांकि एक साथ इतने मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर कुछ देर के लिए माहौल अफरा-तफरी मच गया लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
घटना के संबंध में गौतम सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं एक दूसरे के रिश्तेदार है। गांव के ही पवन सिंह का साढ़े तीन साल का पुत्र शिवम सिंह का मुंडन संस्कार कराने के लिए बाबाधाम पहुंचे थे। गांव से 56 लोग रिजर्व बस पर सवार होकर गुरुवार सुबह बाबाधाम पहुंचे। यहां आमबाड़ी स्थित तीर्थपुरोहित ने आश्रम में ठहरे थे। सुबह मंदिर में मुंडन संस्कार व पूजा अर्चना करने के बाद सभी लोग आमबाड़ी स्थित आश्रम पहुंचे। यहां घर से लाया गया मुढ़ी व मिठाई खाया। खाने के बाद आश्रम स्थित एक चापाकल से पानी पीया। पानी पीने के कुछ देर बाद एक के बाद एक श्रद्धालु की तबीयत खराब होने लगी। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने फूड पॉइजनिग होने की आशंका व्यक्त की।
--
फूड पॉइजनिग का शिकार श्रद्धालुओं का नाम माया देवी , मानसी कुमारी, हर्ष कुमार, विमला देवी, सुमित्रा देवी, बबीता कुमारी, सलौनी कुमारी, सान्या कुमारी, पूनम कुमारी, राहुल कुमार, सोनु कुमार, रानी देवी, उर्मिला देवी, विनोद कुमार व अवंति सिंह शामिल है।