विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत के विकास पर चर्चा

By Edited By:
Published: Sun, 21 Aug 2016 07:39 PM (IST)

देवघर : रविवार को बैद्यनाथ कमल कुमारी संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस मना। मुख्य अतिथि बालानंद

News Article Hero Image

देवघर : रविवार को बैद्यनाथ कमल कुमारी संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस मना। मुख्य अतिथि बालानंद संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मोहनानंद मिश्र तथा स्थानीय विधायक नारायण दास मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद छात्रों द्वारा स्वागत गीत एवं संस्कृत गीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित विद्वानों ने संस्कृत भाषा के विकास पर चर्चा की और इसके विस्तार पर जोर देने की बात कही। धातुरूप पाठ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. बजेन्द्र मिश्र ने की तथा संचालन महाविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक गौतम कुमार राजहंस ने किया। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष रोहित कुमार झा, मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सर्राफ भी उपस्थित थे।