124 प्रवासी मजदूरों की हुई स्क्रीनिग, 11 क्वारंटाइन
11 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया जबकि अन्य लोगों को होम क्वारंटाइन में 14 दिनों तक रहने की हिदायत दी गई।
मधुपुर : अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को 124 मजदूरों की स्क्रीनिग की गई। इसमें 11 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया जबकि अन्य लोगों को होम क्वारंटाइन में 14 दिनों तक रहने की हिदायत दी गई। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुनील कुमार मरांडी ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में 4150 से अधिक लोगों का थर्मल स्क्रीनिग की गई है। शुक्रवार तक मधुपुर शहरी क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटरों में 121 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं जबकि मधुपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 440 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इस तरह मधुपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 561 लोग क्वारंटाइन पर हैं, लेकिन अब तक मात्र 29 लोगों का ही स्वाब का सैंपल जांच के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजा गया है। थर्मल स्क्रीनिग कार्य में अमर महतो, प्रियंका कुमारी, निरोला रोज मरांडी, सुनीता कुमारी, ब्यूटी कुमारी पूरे मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं।