Move to Jagran APP

सर्पदंश से युवक की मौत

सर्पदंश से युवक की मौत चतरा सदर प्रखंड के राजगुरुआ गांव निवासी बिरजू भुइयां का 30 वर्षीय पुत्र बरमदेव भुइयां को शुक्रवार की एक विषधर सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह रात्रि घर मे जमीन पर सोया हुआ था। इसी दौरान नाली के रास्ते एक सांप घुस गया और सो रहे बरमदेव के दोनों हाथों में डंस दिया। सांप के काटने से वह मूर्छित हो गया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक सुबह हो चुकी थी। उसके बाद उसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज में काफी देर होने के कारण सांप का विष पूरे शरीर में फैल चुका था। चूंकि सांप उसे रात्रि में काटा था और परिजन उसे सुबह लेकर आये। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इधर मौत की खबर सुनते ही पूरा अस्पताल परिसर चीत्कार में बदल गया। मृतक के परिजनों का रोरोकर हाल बेहाल है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 09:06 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 06:37 AM (IST)
सर्पदंश से युवक की मौत
सर्पदंश से युवक की मौत

संवाद सूत्र, चतरा : सदर प्रखंड के राजगुरुआ गांव निवासी बिरजू भुईयां का 30 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव भुईयां को शुक्रवार की विषैला सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह रात्रि को घर मे जमीन पर सोया हुआ था। इसी दौरान नाली के रास्ते एक सांप घुस गया और ब्रह्मदेव के दोनों हाथों में डंस दिया। सांप के काटने से वह मूर्छित हो गया। परिजन कुछ समझ पाते तब तक सुबह हो चुकी थी। उसके बाद उसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.