बोकारो में ट्रेन से कटकर युवक ने जान दे दी
youth committed suicide in Bokaro. झारखंड के बोकारो में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:35 PM (IST)
बेरमो (बोकारो), जेएनएन। झारकंड में बेरमो के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन से दो किमी दूर गोमो बरकाकाना रेल रूट पर शुक्रवार की दोपहर बाद पेंक नारायपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है। गोमिया रेल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
जानकारी के अनुसार, युवक की दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। उसका रांची के रिनपास में इलाज भी चल रहा था। मृतक के पास से एक आधार कार्ड भी रेल पुलिस ने बरामद किया है। आधार कार्ड के अनुसार युवक का नाम कौलेश्वर विश्वकर्मा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर परिजन भी वहां आ गए है। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवक की शादी हो गई थी, उसके एक बच्चा भी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें