मुरवे घाटी में बोरी में मिला निर्वस्त्र किशोरी का शव
सिमरिया थाना के मुरवे घाटी में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। जिससे सनसनी फैल गई है। शव एक किशोरी की है। जिसका चेहरा पूरी तरह कुचल दिया गया है। शव निर्वस्त्र है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 10:28 AM (IST)
सिमरिया (चतरा), जेएनएन। सिमरिया थाना के मुरवे घाटी में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। जिससे सनसनी फैल गई है। शव एक किशोरी की है। जिसका चेहरा पूरी तरह कुचल दिया गया है। शव निर्वस्त्र है।
शव को एक बोरी में बंद कर सड़क किनारे वन विभाग द्वारा खोदे गए ट्रेंच में फेंका गया है। संभवत: देर रात किसी ने यह कुकृत्य किया है। बहरहाल राहगीरों ने शव पड़े होने की सूचना सिमरिया पुलिस को दी। तत्पश्चात सिमरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया है।
थाना प्रभारी शंभू शरण दास स्वयं मौजूद है और शव का निरीक्षण कर रहे हैं। बताते चलें कि इस पथ पर दिन रात सैकड़ों कोल वाहन चलते हैं। छोटे और यात्री वाहनों का भी लगातार परिचालन होता है। ऐसे में इस व्यस्त सड़क के किनारे शव को फेंकना एक बड़ा दुस्साहस माना जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें