Move to Jagran APP

चतरा में नदी पार कर रही महिला बही, 5 KM बाद मिला शव Chatra News

मृतका वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी बिहारी भुईयां की 30 वर्षीया पत्नी अनीता देवी का शव घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद किया हुआ है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 08:28 AM (IST)
चतरा में नदी पार कर रही महिला बही, 5 KM बाद मिला शव Chatra News
चतरा में नदी पार कर रही महिला बही, 5 KM बाद मिला शव Chatra News

हंटरगंज(चतरा), जेएनएन। बारिश का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को भी झमाझम बारिश का क्रम जारी है। नदियां उफान मार रही है। इस बीच हंटरगंज प्रखंड में निरंजना नदी में आई बाढ़ में एक महिला बह गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी बिहारी भुईयां की 30 वर्षीया पत्नी अनीता देवी का शव घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद किया हुआ है। अनीता रविवार की शाम को बाढ में बही थी। शव सोमवार की सुबह मिली है।

prime article banner

ग्रामीणों ने बताया कि बसरिया गांव से वह घंघरी बाजार आई थी। वापस लौटने के क्रम में जब वह नदी पार कर रही थी कि अचानक बाढ़ आ गई और वह पानी के धार बह गई। घर वाले इस घटना से अनभिज्ञ थे। लेकिन जब वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी, तो परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू की। लेकिन रात में कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह नदी के किनारे एक महिला का शव होने खबर पर परिजन पहुंचे और उसकी पहचान की। पिछले चौबीस घंटों में जिले बाढ़ से दो की मौत हो चुकी है। इससे पूर्व प्रतापपुर प्रखंड की एक नदी में बहने से एक युवक की मौत हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.