Move to Jagran APP

एक किलो अफीम के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा : सदर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 06:32 PM (IST)
एक किलो अफीम के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार
एक किलो अफीम के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा : सदर थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक किलो अफीम के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के बांका जिला के हरखाल गांव के निवासी हैं। इनमें एक नाम पंकज कुमार तथा दूसरे का बंगाली कुमार रावत है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामअवध ¨सह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो अफीम तस्कर न्यू बस स्टैंड में किसी यात्रा वाहन की तलाश में खड़े हैं। सूचना मिलते ही एक छापामारी दल का गठन किया गया। अवर निरीक्षक जयकांत पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम बस स्टैंड पहुंची और संदिग्ध अवस्था में इन दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से एक बैग भी बरामद किया गया। बैग की तलाश के बाद उसमें रखा एक किलो अफीम बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तस्करों का कनेक्शन महानगरों के माफिया के साथ है। दोनों यहां से अफीम की खरीदारी कर महानगरों में बेचते थे। बहरहाल पूछताछ के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे पिछले एक सप्ताह के भीतर अंतरराज्यीय अफीम तस्कर की यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पूर्व मध्य प्रदेश के एक युवक को इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.