सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में सोमवार की सुबह हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनो का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों की पहचान शहर के भगवान दास मोहल्ला निवासी संजीत दास का पुत्र चंदर कुमार व महेश साव का पुत्र अश्विन कुमार के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक मोटरसाइकिल से हंटरगंज गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में संघरी घा
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में सोमवार की सुबह हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों की पहचान शहर के भगवान दास मोहल्ला निवासी संजीत दास का पुत्र चंदर कुमार व महेश साव का पुत्र अश्विन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक मोटरसाइकिल से हंटरगंज गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में संघरी घाटी के समीप बोलेरो से साइड लेने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए।