वन भूमि पर अवैध खेती करते दो गिरफ्तार
कान्हाचट्टी : वन विभाग ने शुक्रवार को राजपुर वन क्षेत्र के डहुरा गांव की वन भूमि पर अवैध रू
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 05:52 PM (IST)
कान्हाचट्टी : वन विभाग ने शुक्रवार को राजपुर वन क्षेत्र के डहुरा गांव की वन भूमि पर अवैध रूप से खेती करने के आरोप में झमन भुइया व गुलाबी भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के झमन भुइयां और गुलाबी भुइयां द्वारा हल बैल से अवैध रूप से वन भूमि की जुताई की जा रही थी। सूचना के आलोक में वन कर्मियों की छापेमारी दल गठित किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें