10 लाख का इनामी टीएसपीसी उग्रवादी कबीर गंझू चतरा में गिरफ्तार
TSPC militant Kabir Ganjhu arrested. झारखंड के चतरा में पुलिस ने 10 लाख के इनामी टीएसपीसी उग्रवादी कबीर गंझू को गिरफ्तार किया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 12:34 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 12:34 PM (IST)
चतरा, जागरण संवाददाता। झारखंड में चतरा पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के 10 लाख इनामी जोनल कमांडर कबीर गंझू को गिरफ्तार कर लिया है।
बीरबल गंझू सिमरिया थाना क्षेत्र के हुरनाली गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सीधे तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के संकेत विश्वस्त सूत्रों से मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कबीर की गिरफ्तारी टंडवा थाना क्षेत्र से की गई है। गिरफ्तारी के वक्त वह किसी शादी समारोह में था।
इसी बीच, पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने यह भी बताया कि जोनल कमांडर की पत्नी तुलिया देवी सिमरिया प्रखंड के किसी पंचायत की मुखिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें