Move to Jagran APP

चोरी गई प्रतिमा के साथ चोर गिरफ्तार

इटखोरी : थाना क्षेत्र के करमा कला गांव के देवी मंडप से शुक्रवार की रात चोरी हुई मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:30 PM (IST)
चोरी गई प्रतिमा के साथ चोर गिरफ्तार
चोरी गई प्रतिमा के साथ चोर गिरफ्तार

इटखोरी : थाना क्षेत्र के करमा कला गांव के देवी मंडप से शुक्रवार की रात चोरी हुई मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थानीय पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने प्रतिमा की चोरी करने वाले चोर राजेश भुइयौं को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिमा की बरामदगी से गांव के लोगों के साथ स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

मालूम हो कि शुक्रवार की रात संगमरमर से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा की चोरी कर ली गई थी। प्रतिमा चोरी होने की जानकारी गांव के लोगों को शनिवार की सुबह हुई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अशोक राम ने पुलिस बल के साथ प्रतिमा की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस के हाथ ग्राम जबेर का राजेश भुइयां लगा। पुलिस की सख्ती के बाद उसने प्रतिमा चुराने की बात स्वीकार कर ली। चोर राजेश भुइया की निशानदेही पर पुलिस ने मलकपुर गांव के समीप नहर से प्रतिमा को बरामद कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.