Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: सुनील कुमार सिंह चतरा से भाजपा के उम्मीदवार

Lok Sabha Polls 2019. सुनील कुमार सिंह चतरा से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी घोषणा की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:45 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: सुनील कुमार सिंह चतरा से भाजपा के उम्मीदवार
Lok Sabha Polls 2019: सुनील कुमार सिंह चतरा से भाजपा के उम्मीदवार
रांची, जेएनएन। सुनील कुमार सिंह चतरा से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी घोषणा की। लोकसभा चुनाव के लिए आजसू के साथ गठबंधन के तहत झारखंड में भाजपा को 13 सीटें मिलीं थी। इसमें पार्टी ने 10 सीटों से अपने उम्मीदवार की घोषणा पहले ही कर दी थी।

शनिवार को भाजपा ने चतरा के साथ बचे हुए कोडरमा और रांची लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम जारी कर दिए। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। पहले कहा जा रहा था कि सुनील कुमार सिंह का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है। इसलिए उनका टिकट कट सकता है।

loksabha election banner

चर्चा तो ये भी थी कि राजद से भाजपा में शामिल हुए गिरिनाथ सिंह को चतरा से टिकट दिया जा सकता है। लेकिन आज की घोषणा से सारे किंतु-परंतु समाप्त हो गए। बता दें कि महागठबंधन से अलग होकर राजद ने सुभाष यादव को यहां से अपना उम्मीदवार तय किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.