पंचायत सचिव संघ करेगा आर-पार की लड़ाई
चतरा : नौ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ का गुरुवार से तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया है।
चतरा : नौ सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ का गुरुवार से तीन दिवसीय धरना शुरू हो गया है। धरना समाहरणालय के समीप आयोजित है। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रसाद मेहता तथा संचालन संघ के सचिव अजय कुमार ¨सह कर रहे हैं। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनकी मांग उनकी पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा के पास धरना में लिए गए निर्णय को लागू नहीं किया गया। इसके कारण पंचायत सचिव संघ ने आंदोलन करने का निर्णय लिया। सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो 12 जून से राज्य के सभी पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और सरकार द्वारा नहीं मानने पर आर पार की लड़ाई लड़ेगी। वक्ताओं ने झारखंड को सरकारी कर्मचारियों का दोहन करने का आरोप लगाया। धरना में शेष कुमार ¨सह, भुनेश्वर ठाकुर, अखिलेश ¨सह, नरेश ¨सह, वीरेंद्र मोची, पुनीत राम, अरुण दांगी, रामचंद्र दांगी, दिगंबर पांडेय, नेमधारी यादव, मंसूर आलम, अर्जुन पांडेय, सुधीर ¨सह , रामजी कुमार, थानु साव, प्रदीप मिश्रा, देवानंदन पासवान, अनिल उपाध्याय, शिव कुमार ¨सह, अर्जुन पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।