जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल
संवाद सूत्र टंडवा(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के सनहा-उरदा गांव में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वा
संवाद सूत्र, टंडवा(चतरा): प्रखंड क्षेत्र के सनहा-उरदा गांव में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वां जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लौह पुरुष भारतरत्न से सम्मानित सरदार बल्लभ भाई पटेल की चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में आसपास गांव के दर्जनों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। समाजसेवी रोहन महतो ने कहा कि पटेल जी का अखंड भारत का सपना था, उस सपनों को पूरा करना हम सभी देशवासीयो का कर्तव्य बनता है। ताकि विश्व पटल पर हमारा देश अखंड भारत कहलाए। मौके पर रोहन कुमार महतो, मुनेश्वर महतो, शिक्षक सुमन भारतीय, राजेश कुमार महतो, सुनील महतो, नीलेश्वर महतो, धरमनाथ महतो, बिनोद बिहारी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित उपस्थित थे।