पूजा पंडालों को किया गया सैनिटाइज
संवाद सूत्र] सिमरिया(चतरा) सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि महेंद्र सिंह
संवाद सूत्र] सिमरिया(चतरा) : सांसद सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने शनिवार को संधि बलि से पूर्व विभिन्न पूजा पंडालों को सैनिटाइज कराया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों के आसपास सैनिटाइजर का छिड़काव किया और श्रद्धालुओं से कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजर का छिड़काव सांसद सुनील सिंह के निर्देशानुसार किया जा रहा है। शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडालों में माता के पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी हुई है ऐसे में। कोरोना संक्रमण का खतरा उत्पन्न ना हो जिसके लिए पूजा पंडालों और उसके आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ हीं श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी बनाकर पूजा अर्चना की अपील की जा रही है। सांसद प्रतिनिधि ने इस दौरान श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।