रोहित मर्डर केस का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, जेल
चतरा : बुधवार को शहर के किशुनपुर निवासी नि:शक्त रोहित कुमार मर्डर केस के मुख्य अभियु
चतरा : बुधवार को शहर के किशुनपुर निवासी नि:शक्त रोहित कुमार मर्डर केस के मुख्य अभियुक्त विशुन साव उर्फ मूली साव को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। जिसे सदर थाना में पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। विशुन की गिरफ्तारी किशुनपुर मोहल्ला बढ़ई टोला स्थित उसके घर से हुई है। अवर निरीक्षक राजधन ¨सह ने बताया कि विशुन साव ने मामूली भूमि विवाद में छोटू कुमार नामक सख्स के साथ मिलकर रोहित की हत्या कर दी थी। रोहित को बस स्टैंड के निकट स्थित देवरिया बस्ती के एक पुराने कुएं में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया गया था। शक के आधार पर गिरफ्तार किये गए रोहित के दोस्त छोटू के निशानदेही पर पुलिस ने शव को कुएं से बरामद किया था। मामले में रोहित की मां शारदा देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर विशुन व छोटू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशुनपुर मोहल्ला बढ़ई टोला स्थित उसके घर से हुई है। अवर निरीक्षक राजधन ¨सह ने बताया कि विशुन साव ने मामूली भूमि विवाद में छोटू कुमार नामक सख्स के साथ मिलकर रोहित की हत्या कर दी थी। रोहित को बस स्टैंड के निकट स्थित देवरिया बस्ती के एक पुराने कुएं में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया गया था। शक के आधार पर गिरफ्तार किये गए रोहित के दोस्त छोटू के निशानदेही पर पुलिस ने शव को कुएं से बरामद किया था। मामले में रोहित की मां शारदा देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर विशुन व छोटू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छोटू को पूर्व में ही जेल भेजा जा चूका है।