चतरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल
Road Accident in chatara. झारखंड के चतरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 12:03 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 12:03 PM (IST)
मयूरहंड (चतरा) , जेएनएन। मयूरहंड थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। मृतक और सभी जख्मी एक ही परिवार के हैं।
सभी लोग बरही अनुमंडल से लौट रहे थे। वहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बोलेरो से लौट रहे थे। लौटने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। मृतक 24 वर्षीय अजय कुमार और
घायल 17 वर्षीय मुन्ना कुमार, 22 वर्षीय विनय कुमार एवं 20 वर्षीय दीपक कुमार अमरुदवा गांव के रहने वाले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें