Move to Jagran APP

मिशन 2019 की तैयारियों में जुटा राजद

हंटरगंज: मिशन 2019 का लोकसभा चुनाव की तैयारियां में राजद कार्यकर्ता जुट गए हैं। गुरुवार

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 08:31 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 08:31 PM (IST)
मिशन 2019 की तैयारियों में जुटा राजद
मिशन 2019 की तैयारियों में जुटा राजद

हंटरगंज: मिशन 2019 का लोकसभा चुनाव की तैयारियां में राजद कार्यकर्ता जुट गए हैं। गुरुवार को स्थानीय राजद कार्यकार्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल यादव की अध्यक्षता में एक बैठक की। उक्त बैठक का संचालन राजद के जिला प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार केसरी ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित हुए। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चतरा संसदीय क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा के प्रखंड स्तर राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। एक सप्ताह के अंदर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद प्रखंड अध्यक्षों का एक शिष्टमंडल राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलेगा। शिष्टमंडल के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंटकर उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामना करेंगे। तत्पश्चात स्थानीय प्रत्याशी की मांग रखेंगे। स्थानीय प्रत्याशी के रूप में अरुण कुमार ¨सह के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा। स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं एकमत दिखाई पड़ रहे है। इस बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता संसदीय क्षेत्र के प्रखंड स्तर पर जनसंपर्क अभियान में जुट गए है। जनसंपर्क अभियान शनिवार से शुरू किया जाएगा। बैठक में चंद्रिका यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, कौलैश्वर यादव,सरदार प्रकाश ¨सह, मो.वकील खान,चंद्रदेव गोप, देवलाल गोप,दीपा भारती, राजू भारती, मो.हलीम खान, बैजनाथ यादव, संतोष यादव, डोमन यादव,छितेश्वर यादव,मो.हनीफ ¨मया समेत सैकड़ों राजद कार्यकार्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.