बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान
संवाद सहयोगी गिद्धौर(चतरा) प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश स
संवाद सहयोगी, गिद्धौर(चतरा) : प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश से खलिहान व खेत में रखे गए धान की फसल का व्यापक नुकसान हुआ है। देर रात डेढ़ से दो घंटे तक बारिश हुई थी। बारिश के कारण खलिहान में रखे गए ऊपर के धान के फसल में अंकुरण की समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश से ठंड का असर भी लगातार बढ़ रहा है और तेज हवा के कारण शीतलहरी का प्रकोप है। इसके अलावा मौसमी सब्जियों की खेती पर भी आंशिक रूप से असर पड़ा है। प्रखंड के किसानों ने बताया कि फिलहाल मटर, आलू और टमाटर की फसल लगी हुई है, जो इस बेमौसम बारिश में आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। बताया गया कि अगर आगे भी इस तरह की बेमौसम बरसात होगी, तो सब्जियों की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। कुछ फसल काटकर खलिहान में रखा गया है, तो कुछ फसल काटकर धान के खेतों में ही सूखने के लिए पड़े हुए थे, ऐसे में बारिश के कारण धान की जो फसल काट कर खेतों में रखे गए थे। वे पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। वहीं जो फसल काटकर खलिहान में रखे गए थे उन्हें बारिश की संभावना को देखते हुए प्लास्टिक से ढककर बचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश के कारण धान का अच्छा उत्पादन हुआ है लेकिन इस बेमौसम बरसात ने अंतिम समय में उनकी मुसीबत बढ़ा दी है और फसलों के उत्पादन को प्रभावित किया है।