आधे से अधिक स्थानों पर तराहबी हुआ संपन्न
चतरा : नौ रमजान के साथ ही शहर के आधे से अधिक स्थानों पर तराहबी संपन्न हो गया। निजी इमार
चतरा : नौ रमजान के साथ ही शहर के आधे से अधिक स्थानों पर तराहबी संपन्न हो गया। निजी इमारतों और मस्जिदों को मिलकर शहर में साठ स्थानों पर इस बार तराहबी हो रही है। इनमें निजी घरों में होनेवाली तराहबी करीब-करीब संपन्न हो चुकी है। कुछ मस्जिदों में भी शुक्रवार की रात इसे पूरा किया गया। जिन मस्जिदों में नौ रमजान को तराहबी संपन्न हुआ है, वहां पर शनिवार से सुरह तराहबी होगी। शहर में करीब 22 मस्जिदें हैं। इनमें से कुछ स्थानों पर दस, तो कहीं पंद्रह, कहीं इक्कीस और कहीं सत्ताईस रमजान को तराहबी का पाठ पूरा होगा। 21 एवं 27 रमजान तक एक या दो मस्जिदों में ही तराहबी होती है। जिसमें शहर के जाम-ए-मस्जिद और खानकाह मस्जिद में 21 को तथा मदरसा वाली मस्जिद में 27वीं शब को संपन्न होती है।