झारखंड के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली
चतरा के टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी गोली लगने से घायल ...और पढ़ें
-1787625153098_m.webp)
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-पिपरवार मुख्य मार्ग स्थित बसरिया के घने जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना मंगलवार अहले सुबह की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सक्रिय सदस्य बसरिया जंगल में जुटे हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की विशेष टीम ने जंगल में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया।
-1787625121408.webp)
पुलिस की कार्रवाई के बीच अन्य अपराधी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल अपराधी को पुलिस ने तत्काल कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया। घायल अपराधी का नाम विकास कुमार है।
इलाके में सर्च और कॉम्बिंग अभियान तेज
इधर, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलाके में सर्च और कॉम्बिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस जंगल के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
