Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राष्ट्रीय मछुआरा दिवस पर किया गया पौधारोपण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:14 AM (IST)

    संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) प्रखंड के बारा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय मछुआरा दिवस मन संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) प्रखंड के बारा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय मछुआरा दिवस मन संवाद सूत्र हंटरगंज (चतरा) प्रखंड के बारा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय मछुआरा दिवस मन।

    राष्ट्रीय मछुआरा दिवस पर किया गया पौधारोपण

    संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा) : प्रखंड के बारा गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय मछुआरा दिवस मनाया गया। मौके पर मछुआरा जिला अध्यक्ष कमलेश साहनी ने औषधीय पौधा नीम लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहनी ने कहा कि आज पूरे विश्व में मछुआरा दिवस मनाया जा रहा है। मत्स्य विभाग झारखंड के द्वारा मत्स्य विभाग की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। मछुआरों के लिए वेदव्यास आवास योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, फिस क्रेडिट कार्ड, जलाशयों में क्रेज कल्चर, पशुपालकों के लिए बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु गोष्ठी का आयोजन, मत्स्य बीज उत्पादकों को मोबाइल कनेक्टिविटी, मत्यस्य पालकों को बीज उत्पादक का प्रशिक्षण, निजी क्षेत्र में नया तालाब का निर्माण, मत्स्यजीवी सहयोग समिति को पिकअप वैन समेत अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। गरीब मछुआरों के बीच आज भी यह सब योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राष्ट्रीय मछुआरा संघ राज्य सरकार के कार्य तथा मत्स्य विभाग के नौकरशाहों के उपेक्षा पूर्ण रवैया का घोर विरोध करती है और आने वाले समय में आंदोलन की चेतावनी देती है। साथ ही मछुआरों को अनुसूचित जाति में शामिल करने हेतु सरकार से मांग करते है। इस समारोह में नंदू चौधरी, भोला चौधरी, बिरोज चौधरी, मिथिलेश चौधरी ,समेत दर्जनों मछुआरा सदस्य उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें