सरकारी दर पर मिलेंगे पेट्रोल व डीजल
प्रखंड वासियों को अब पेट्रोल व डीजल के लिए परेशान होने की जरूरत
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 06:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी,गिद्धौर (चतरा): प्रखंड वासियों को अब पेट्रोल व डीजल के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब उन्हें सरकारी दर पर प्रखंड मुख्यालय में ही डीजल पेट्रोल मिलेंगे। डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति पत्थलगड्डा के मां मीना फ्यूल्स द्वारा की जाएगी। जिससे दो पहिए वाहन के साथ-साथ डीजल उपयोग करने वाले ग्रामीणों व किसानों को राहत मिलेगी। इस खबर से ग्रामीण काफी खुश हैं। डीजल व पेट्रोल प्रत्येक दिन प्रखंड मुख्यालय के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप उपलब्ध होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें