अब सिमरिया में ही बन जाएगा पासपोर्ट
पासपोर्ट के लिए अब नहीं लगाना होगा रांची का चक्कर सांसद ने पासपोर्ट केन्द्र का किया उद्घाटन जागरण संवाददाता चतरा चतरा जिला वासियों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए रांची का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिले के वासियों का पासपोर्ट अब सिमरिया में ही बनेगा। बुधवार को स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने विकास भवन से पासपोर्ट केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन कर दिया है। सांसद ने बताया कि चतरा जिला में पासपोर्ट केंद्र की नितांत आवश्यकता थी। यहां के लोग भी नियमित रूप से पासपोर्ट केंद्र के संचालन की मांग करते आ रहे थे। जो अब पूरी हो गई है। चतरा जिला में पासपोर्ट केंद्र खुल जाने से जिले के वासियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। पहले जिले के लोग पासपोर्ट बनाने के लिए कई माह तक रांची का चक्कर लगाया करते थे। नव उद्घाटित पासपोर्ट केंद्र का संचालन सिमरिया के प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में होगा।
चतरा: जिलेवासियों को अब पासपोर्ट बनाने के लिए रांची का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिलेवासियों का पासपोर्ट अब सिमरिया में ही बनेगा। बुधवार को स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने विकास भवन से पासपोर्ट केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया। सांसद ने बताया कि चतरा जिला में पासपोर्ट केंद्र की नितांत आवश्यकता थी। यहां के लोग भी नियमित रूप से पासपोर्ट केंद्र के संचालन की मांग करते आ रहे थे जो अब पूरी हो गई है। चतरा जिला में पासपोर्ट केंद्र खुल जाने से जिले के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेगी। पहले जिले के लोग पासपोर्ट बनाने के लिए कई माह तक रांची का चक्कर लगाया करते थे। नव उद्घाटित पासपोर्ट केंद्र का संचालन सिमरिया के प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में होगा।