दोबारा अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए अशोक शर्मा
जागरण संवाददाता चतरा भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अशोक शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा
जागरण संवाददाता चतरा : भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने अशोक शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष का पद दिया है। अध्यक्ष की दौड़ में कई दिग्गज शामिल थे, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने अशोक शर्मा पर विश्वास जताया। लगभग एक दर्जन विरोधियों को धूल चटाते हुए अशोक लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने। वैसे विरोधियों ने उन्हें कुर्सी से बेदखल करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि रायशुमारी के दौरान चार से पांच नेता रेस में दिख रहे थे। इन्होंने अपने-अपने पक्ष में वातावरण बनाने के लिए बड़े नेताओं की परिक्रमा भी शुरू कर दी थी। वहीं अशोक शांतभाव से पार्टी के कार्य में लगे रहे। सदर प्रखंड के सोनपुर गांव निवासी अशोक शर्मा प्रारंभ से भी संगठन के लिए समर्पित करें हैं। संगठन के विभिन्न दायित्वों का उन्होंने निर्वहन किया है। 2016 में उन्हें पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था।