हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत Chatra News
सुइयांटांड गांव के जोहन उरांव को बुधवार की रात हाथियों की झुंड ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 11:18 AM (IST)
टंडवा(चतरा), जेएनएन। थाना क्षेत्र के सुइयांटांड गांव निवासी 52 वर्षीय जोहन उरांव को बुधवार की रात हाथियों की झुंड ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार उरांव बुधवार शाम बड़गांव साप्ताहिक बाजार से तीन अन्य साथियों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान कुहबाद नदी के समीप घुमावदार मोड़ में चार हाथियों के झुंड ने घेर लिया। हाथियों ने दौड़ा कर जोहन उरांव को कुचल दिया।
जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं तीनों अन्य लोग मौके से भाग निकले। जोहन नहीं भाग सका था। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने मशाल दिखा कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें