खैर की लकड़ी काटते एक गिरफ्तार
खैर की लकड़ी काटते एक गिरफ्तार, गया जेल चतरा वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति इटखोरी थाना क्षेत्र के अमझर गांव का रहने वाला है। यह जानकारी वनपालन भारत कुमार ने दी। उन्होंने ब
चतरा : वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति इटखोरी थाना क्षेत्र के अमझर गांव का रहने वाला है। यह जानकारी वनपालन भारत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इटखोरी थाना क्षेत्र के असढि़या जंगल में खैर की लकड़ी काटी जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में खैर की लकड़ी काट रहे धनेश्वर भोक्ता को हिरासत में लिया गया। बाद में पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अभियान में वनपाल के अलावा वनरक्षी मुकेश कुमार ¨सह, शिवदयाल उरांव, तारकेश्वर महतो, रोहित प्रसाद यादव व सुनील कुमार महतो शामिल थे।