नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की डूबने से हो गई मौत
संवाद सूत्र टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित चुंदरू नदी में नहाने गया एक युवक की मौत गहरे पानी मे
संवाद सूत्र, टंडवा : प्रखंड मुख्यालय स्थित चुंदरू नदी में नहाने गया एक युवक की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के एक ही परिवार के तीन युवक बप्पी गिरी, प्रिस गिरी व गोल्डन गिरी चुंदरू खोवा में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। प्रिस व गोल्डन तैर कर निकल गए तथा रंधीर उर्फ बप्पी गिरी पानी के अंदर चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में तैराकों ने काफी मशक्कत से बप्पी को निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा पुलिस शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए चतरा भेज दिया है। मृतक बिहार के सिवान जिले का रहने वाला था वह अपने नाना शेषनाग गिरी के घर आया हुआ था। उक्त घटना पर सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास गहरा दु:ख जताया है तथा मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मिले और सांत्वना दिया।